Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsT20 WC USA Vs CAN : आरोन जोंस की तूफानी पारी की...

T20 WC USA Vs CAN : आरोन जोंस की तूफानी पारी की बदौलत अमेरिका ने कनाडा को हराया, 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

डलास, आरोन जोन्स की नाबाद 94 रन की पारी की मदद से सह मेजबान अमेरिका ने कनाडा को ग्रुप ए के मुकाबले में 7 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

अमेरिका की कनाडा पर आसान जीत

कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 194 रन बनाए.अमेरिका ने इसके जवाब में एंड्रीज गौस के 65 रन और जोन्स की 40 गेंद पर खेली गई पारी की मदद से 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत दर्ज की. जोन्स ने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के और 4 चौके लगाए.

कनाडा की ओर से नवनीत धालीवाल ने बनाए 61 रन

कनाडा को नवनीत धालीवाल (61) और आरोन जॉनसन (31) ने आक्रामक शुरुआत दिलाई. इसके बाद निकोलस किर्टन ने 31 गेंदों में 51 रन बनाकर उसे चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.अमेरिका को हालांकि लक्ष्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular