Thursday, May 7, 2026
HomeIndiaशुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद उत्तर 24 परगना...

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद उत्तर 24 परगना के कुछ हिस्सों में बढ़ा तनाव, बढ़ाई गई सुरक्षा

Suvendu Adhikari PA Murder Case: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में तनाव बढ़ गया है। भाजपा समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मध्यमग्राम और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Suvendu Adhikari PA Murder Case: BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह तनाव फैल गया. जिसे देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है.

हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिसके मद्देनजर मध्यमग्राम, दोहरिया और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘हम संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रख रहे हैं और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

बीजेपी ने बताया टारगेट किलिंग

अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई. भाजपा ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया है. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई इस चौंकाने वाली घटना में अधिकारी के निजी सहायक रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया.

केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘हम हत्यारों की गिरफ्तारी चाहते हैं. विपक्ष के नेता से जुड़े वाहन में यात्रा कर रहे रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सुनियोजित हत्या के अलावा कुछ नहीं है. लोग डरे हुए हैं.’ पार्टी के एक अन्य समर्थक ने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर काम कर रहे हैं और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद उत्तर 24 परगना के कुछ हिस्सों में बढ़ा तनाव, बढ़ाई गई सुरक्षा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular