Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsजल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश...

जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार

JJM Scam Mahesh Joshi Arrest: JJM घोटाले मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB ने गिरफ्तार किया है. 960 करोड़ के इस घोटाले में उन पर पद के दुरुपयोग और रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं. इससे पहले 2025 में ED भी महेश जोशी को गिरफ्तार कर चुकी है.

JJM Scam Mahesh Joshi Arrest: पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई जेजेएम घोटाले से जुड़े मामले में हुई है. ACB ने इस मामले में पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. और अब तक कुल 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की जा चुकी है. इनमें वित्तीय सलाहकार, चीफ इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर लेवल के अफसर शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला ?

जल जीवन मिशन घोटाले में तहत आरोप है कि गणपति ट्यूबवेल्स और श्याम ट्यूबवेल्स नामक कंपनियों ने इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर निविदा प्रक्रिया में जमा किए और PHED अधिकारियों से मिलीभगत करके करीब 960 करोड़ रुपए टेंडर हासिल किया. निविदा प्रक्रिया में एक विशेष शर्त से कंपनियों की पहचान उजागर हुई, जो अनुचित थी. इस पूरे घोटाले में पूर्व मंत्री पर शामिल होने का आरोप है.

2025 में ईडी ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि इसी मामले में ईडी ने 2025 में पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी.फिर एसीबी ने 17 फरवरी को JJM घोटाला मामले में राजस्थान के 5 शहरों सहित झारखंड, बिहार और दिल्ली के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी और 10 लोगों की गिरफ्तारी की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image