West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बीजेपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया है, जिसे उन्होंने प्रतीकात्मक और रणनीतिक रूप से बेहद अहम जीत बताया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट प्राप्त हुए.
‘ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर का अंत का संकेत’
जीत का प्रमाणपत्र दिखाते हुए अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में हराना एक बड़ा राजनीतिक संदेश है. उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर के अंत का संकेत है. भाजपा नेता ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था.
#WATCH | Kolkata | BJP's Suvendu Adhikari shows his winning certificate after clinching the Bhabanipur assembly seat with a landslide against the West Bengal CM and TMC candidate Mamata Banerjee.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
He says, "This was very important. Defeating Mamata Banerjee was crucial. This is… pic.twitter.com/N1zY3EHW33
‘यह जीत हिंदुत्व की जीत है’
सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत को “हिंदुत्व की जीत” बताया। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन क्षेत्र में वामपंथी मतदाताओं के एक वर्ग ने उनका समर्थन किया, जिससे तृणमूल कांग्रेस विरोधी वोटों को एकजुट करने में मदद मिली. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी बताया कि मतगणना के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार उनके संपर्क में थे और इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लेकर चिंता जताई थी.
बंगाल की राजनीति पर असर
इस नतीजे को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. साथ ही, यह परिणाम राज्य की राजनीति में नए समीकरण और बदलाव का संकेत भी देता है. कुल मिलाकर, भवानीपुर की यह लड़ाई सिर्फ एक सीट का मुकाबला नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव की आहट के रूप में देखी जा रही है.



