Assembly Election Results 2026: 2026 के विधानसभा चुनावों ने देश की राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक सत्ता के समीकरण बदल गए हैं और कई राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे भी सामने आए हैं. 4 मई 2026 को हुई मतगणना में स्पष्ट हो गया कि इस बार चुनावी हवा कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन लेकर आई है. सबसे चौंकाने वाला नतीजा तमिलनाडु में रहा जहां एक्टर से नेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए DMK और AIDMK को दोनों को पीछे छोड़ दिया.
पश्चिम बंगाल में BJP ने रचा इतिहास
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रच दिया और 15 साल से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर होना पड़ा. यहां तक की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा.
असम में पहली बार BJP को अपने दम पर बहुमत
असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटें जीत लीं. भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीती जबकि उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीट पर जीत मिली. राज्य में BJP ने पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया है. इससे पहले 2021 और 2016 के चुनावों में उसने 60-60 सीटें जीती थीं.
पुडुचेरी में फिर खिला कमल
पुडुचेरी में भी भाजपा ने अपनी सरकार बरकरार रखी, जिससे दक्षिण भारत में उसकी पकड़ और मजबूत हुई.
तमिलनाडु में विजय ने किया कमाल
तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा सीटें जीत लीं. इसने Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam(AIDMK) दोनों को पीछे छोड़ दिया।
केरल में UDF की वापसी
केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने करीब 100 सीटें जीतकर वाम मोर्चे (LDF) को सत्ता से बाहर कर दिया.
असम की 126 सीटों में से किस दल को मिली कितनी सीटें ?
BJP – 102
INC – 21
AIUDF – 2
Oth-1
तमिलनाडु की 234 सीटों में से किस दल को मिली कितनी सीटें ?
TVK– 107
DMK– 74
AIADMK– 53
केरल की 140 सीटों में से किस दल को मिली कितनी सीटें ?
UDF– 100
LDF– 35
NDA– 3
अन्य – 2
पुडुचेरी की 30 सीटों में से किस दल को मिली कितनी सीटें ?
BJP गठबंधन – 18
INC गठबंधन – 6
अन्य – 6
चुनाव परिणाम से क्या मिल रहा संकेत
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम दक्षिण भारत में नए राजनीतिक विकल्प के उदय और पारंपरिक दलों के सामने नई चुनौतियां का संकेत देते हैं. कुल मिलाकर, 2026 के ये नतीजे भारतीय राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत की ओर इशारा करते हैं, जहां मतदाता बदलाव के लिए खुलकर समर्थन दे रहे हैं और नए चेहरे भी तेजी से उभर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भवानीपुर सीट से जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, ममता बनर्जी के राजनीति से संन्यास को लेकर कही दी ये बात



