Sunday, November 8, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 552 अंक चढ़ा,...

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 552 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,500 के पार, इन स्टॉक्स में बंपर तेजी

मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद एशियाई बाजारों में सुधार के अनुरूप मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 552.6 अंक चढ़कर 77,739.34 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 173.15 अंक की बढ़त के साथ 23,534.20 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्की, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में भी तेजी रही. अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,958.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image