Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: 2025 के आखिरी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत,...

Stock Market Today: 2025 के आखिरी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,000 के पार, इन शेयर में फायदा और नुकसान ?

Stock Market Today: 2025 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254 अंक चढ़कर 84,929 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 89 अंक की बढ़त के साथ 26,028 के स्तर के पार रहा। टाटा स्टील, टाइटन, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी दिखी।

Share Market Update: घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स 5 सत्र की गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में 254.38 अंक चढ़कर 84,929.46 अंक पर पहुंच गया. वहीं, 4 सत्र की गिरावट के बाद NSE निफ्टी 89.15 अंक की बढ़त के साथ 26,028 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, हालांकि बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट देखी गई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,844.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,159.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: School Closed: 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, कड़ाके की ठंड के कारण फैसला, पढ़ें पूरी डिटेल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular