Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsबांसवाड़ा में BAP विधायक जयकृष्ण पटेल की कार पर पथराव, आरोपियों की...

बांसवाड़ा में BAP विधायक जयकृष्ण पटेल की कार पर पथराव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल की कार पर गुरुवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया, जिससे उसके शीशे टूट गए. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विधायक की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

मामले में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

बांसवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है. आनंदपुरी थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बरजडिया गांव के पास विधायक की कार पर पथराव किया, जिससे चालक के पीछे वाली सीट का कांच टूट गया था.

पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

पाटीदार के अनुसार, इस संबंध में दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 324 (2) (शरारत जिसके कारण 20,000 से 1 लाख रुपये की हानि या क्षति हो) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image