Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: केंद्रीय बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स...

Stock Market Today: केंद्रीय बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 136 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,500 के पार, इन स्टॉक्स में रहा लाभ

मुंबई। केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शनिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 136.44 अंक चढ़कर 77,637.01 अंक पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 20.2 अंक की बढ़त के साथ 23,528.60 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईटीसी होटल्स, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में शनिवार को छुट्टियों की वजह से बंद रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image