Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: अगस्त के पहले दिन मार्केट में जबरदस्त तेजी,सेंसेक्स पहली...

Stock Market Today: अगस्त के पहले दिन मार्केट में जबरदस्त तेजी,सेंसेक्स पहली बार 82,000 के पार और निफ्टी 25,000 के रिकॉर्ड स्तर पर,जानें किन शेयर में रहा मुनाफा

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 388 अंक उछलकर पहली बार 82,000 अंक के स्तर को, जबकि निफ्टी 108 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 25,000 अंक के स्तर के पार पहुंच गया.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 388.15 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 82,129.49 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.एनएसई का निफ्टी पहली बार 25,000 के रिकॉर्ड स्तर के पार पहुंचा. वह 127.15 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 25,078.30 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में आई तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति के शेयर में 2.93 प्रतिशत की तेजी आई.अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर में रही गिरावट

दूसरी ओर, एमएंडएम, सन फार्मा, आईटीसी, इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में गिरावट आई.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहा.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,462.36 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular