Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में 2 दिन से जारी तेजी पर...

Stock Market Today: शेयर बाजार में 2 दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 836 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट, जानें मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में पिछले 2 दिन से जारी तेजी का रुख गुरुवार को थम गया. अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर संबंधी निर्णय के पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती जिससे सेंसेक्स 836 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 285 अंक नीचे आ गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 836.34 अंक यानी 1.04 प्रतिशत फिसलकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 958.79 अंक गिरकर 79,419.34 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 284.70 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,199.35 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई. सेंसेक्स की कंपनियों में से सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर ही लाभ के साथ बंद हुआ.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेज उछाल के साथ बंद हुए थे.

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत गिरकर 74.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बुधवार को सेंसेक्स 901.50 अंक उछलकर 80,378.13 अंक पर और निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 अंक पर बंद हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image