Friday, November 13, 2026
HomeNational NewsStock Market Today : रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स और...

Stock Market Today : रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स और निफ्टी नये ऑल टाइम हाई पर,जानें शेयर मार्केट का ताजा हाल

मुंबई, वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख, बैंकिंग शेयरों में लिवाली और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए.स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें सत्र में जारी रहा.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक चढ़कर 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.95 अंक के लाभ से 23,630.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में थे.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

वहीं टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

एशियाई बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image