Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, सेंसेक्स 393 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, सेंसेक्स 393 अंक टूटा, निफ्टी, 22,813 पर, इन स्टॉक्स में रहा मुनाफा

Share Market : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है. BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.01 अंक की गिरावट के साथ 75,546.17 अंक पर आ गया. NSE निफ्टी 118.95 अंक फिसलकर 22,813.95 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image