Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Sensex 387 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Sensex 387 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,460 पर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Stock Market: शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुले. सेंसेक्स 386 अंक चढ़कर 80,888.94 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 114 अंक की बढ़त के साथ 24,460.75 पर कारोबार कर रहा है।

Share Market Update: विदेशी कोषों के सतत प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 386.95 अंक चढ़कर 80,888.94 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.05 अंक की बढ़त के साथ 24,460.75 अंक पर कारोबार कर रहा था.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाइटन और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में थे.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आई. मार्च तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 7.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,933 करोड़ रुपये रहा है. सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे.

जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक के एकीकृत शुद्ध लाभ में 8.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इससे शुरुआती कारोबार में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर दो प्रतिशत टूट गया. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,769.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव पर UNSC की आज बैठक, बंद कमरे में होगी चर्चा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image