Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में आतंकवादी ठिकाने...

Jammu Kashmir में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, पांच IED समेत अन्य सामान बरामद

Jammu Kashmir के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन के दौरान 5 तैयार IED और 2 वायरलेस सेट बरामद किए गए।

Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से 5 संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) और दो वायरलेस सेट बरामद किए हैं.

5 IED बरामद, आतंकियों की साजिश नाकाम

अधिकारियों ने बताया कि इस्तेमाल के लिये तैयार पांचों आईईडी (जिनका वजन आधा किलोग्राम से पांच किलोग्राम के बीच था) को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया गया. इससे सीमावर्ती जिले में विस्फोट करने की आतंकवादियों की साजिश विफल हो गई.

उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम सुरनकोट के मरहोटे इलाके के सुरंथल में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया. अधिकारियों ने बताया कि 2 आईईडी स्टील की बाल्टियों में रखे हुए पाए गए, जबकि तीन अन्य को टिफिन बॉक्स में पैक किया गया था.

2 वायरलेस और अन्य सामान भी बरामद

इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि ठिकाने से 2 वायरलेस सेट, यूरिया के 5 पैकेट, 5 लीटर का एक गैस सिलेंडर, एक दूरबीन, तीन ऊनी टोपियां, तीन कंबल और कुछ पतलून और बर्तन बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Sensex 387 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,460 पर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image