Wednesday, May 20, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 181 अंक...

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 181 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,132 पर

मुंबई, घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स 181.04 अंक की गिरावट के साथ 79,762.67 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 56.55 अंक फिसलकर 24,132.10 अंक पर रहा.

इन कंपनियों से शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिनों की बिकवाली के बाद बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,506.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular