Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, Sensex 567 अंक फिसला, निफ्टी...

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, Sensex 567 अंक फिसला, निफ्टी 22,607 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

Stock Market Crash: शेयर बाजार में सेंसेक्स 567 अंक गिरकर 74,743.44 और निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजार में कमजोरी, विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंता गिरावट के प्रमुख कारण रहे. एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट रही, जबकि मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी देखी गई।

Share Market Update:अमेरिकी बाजार के बेहद कमजोर रुख, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,449.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular