Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 67...

Stock Market Today: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 67 अंक टूटा, निफ्टी 23,727 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 67 अंक के नुकसान में रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच ठोस संकेतकों के अभाव में निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी.

सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 67.30 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,472.87 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 142.38 अंक तक गिर गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.80 अंक यानी 0.11 प्रतिशत नुकसान के साथ 23,727.65 अंक पर बंद हुआ.

इन स्टॉक्स में रहा नुकसान

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

इन स्टॉक्स में रहा लाभ

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और जोमैटो शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में लाभ का रुख रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.08 डॉलर प्रति बैरल रहा.

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,540.17 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 165.95 अंक की तेजी के साथ 23,753.45 अंक पर रहा था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image