Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 79,500 के नीचे,...

Stock Market Today: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 79,500 के नीचे, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद, इन शेयर में रही बढ़त

मुंबई, प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सपाट बंद हुए. इस दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली जारी रहने, कंपनियों के निराशाजनक तिमाही नतीजों और कमजोर एशियाई बाजारों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. सेंसेक्स 9.83 अंक या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,496.15 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में इसने 80,102.14 अंक के ऊपरी और 79,001.34 अंक के निचले स्तर को छुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,141.30 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक 8 प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई. इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी नुकसान में बंद हुए.

इन कंपनियों के शेयर में रही बढ़त

दूसरी ओर पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हेंगसेंग गिरकर बंद हुए, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular