Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsSBI Recruitment 2024 : एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद पर निकली...

SBI Recruitment 2024 : एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद पर निकली भर्ती,ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका,जानें जॉब से जुड़ी डिटेल्स

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं और बैंक की नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है,SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल साइट sbi.co.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

SBI की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जून 2024 है.इस भर्ती के लिए आवेदन आज ही से शुरू हो रहे हैं तो देर मत कीजिए और पहले की बताए प्रारूप में अप्लाई कर दें.ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल बेवसाइट या जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

पदों का विवरण और आयु सीमा

इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद पर भर्ती की जाएगी.इन वैकेंसी के लिए वे कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनकी आयु 23 वर्ष से 32 वर्ष के बीच है,इसके अलावा आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं साथ ही IIBF द्वारा फोरेक्स में दिया गया प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/EWS/OBC श्रेणी के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपए का भुगतान करना होगा.SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं है.

कैसे होगा चयन

SBI की ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का सलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा.ज्यादा जानकारी के लिए आप SBI की ऑफिशियल साइट विजिट कर सकते हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image