Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSonakshi-Zaheer Marriage: जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी...

Sonakshi-Zaheer Marriage: जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा,जानें वेडिंग की डेट से लेकर वेन्यू डिटेल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.इनकी शादी की चर्चाएं भी काफी लंबे वक्त से चल रही है.अब कपल की वेडिंग डेट सामने आई है.साथ ही वेन्यू की डिटेल्स का भी खुलासा हुआ है.सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.बताया जा रहा है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे.हालांकि इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

वेडिंग डेट और डेस्टिनेशन

रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शादी करने वाले हैं.रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं.जिन पर लिखा हैं-अफवाहें सच हैं.बताया जा रहा है कि मेहमानों को फॉर्मल ड्रेस में आने के लिए कहा गया है.सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई के बास्टियन में होने वाला है.

शादी में शामिल होंगे ये मेहमान

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर की शादी के मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है.शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.कहा जा रहा है शादी के लिए हीरामंडी की पूरी स्टार कास्ट को आमंत्रित किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular