Friday, June 12, 2026
HomeLatest NewsSMS अस्पताल संविदाकर्मी सुसाइड मामले में कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर...

SMS अस्पताल संविदाकर्मी सुसाइड मामले में कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

SMS Hospital Contractual Employee Death Case: जयपुर में संविदाकर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि नौकरी से हटाए जाने और सचिवालय में अपमानित किए जाने से दीपक ने यह कदम उठाया। पार्टी ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा, परिजन को नौकरी और हटाए गए संविदाकर्मियों की बहाली की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

SMS Hospital Contractual Employee Death Case: जयपुर। संविदाकर्मी दीपक सुसाइड मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता और मनमानी का परिणाम बताया है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि संविदाकर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

मामले को लेकर संविदा कर्मियों ने एसएमएस अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी तथा रफीक खान सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए.

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि संविदाकर्मी दीपक को नौकरी से हटाए जाने के बाद अपनी समस्या लेकर शासन सचिवालय गया था. वहां उसे अपनी बात रखने का अवसर देने के बजाय कथित रूप से बाहर निकाल दिया गया. कांग्रेस का दावा है कि इसी अपमान और निराशा के चलते दीपक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार संविदा कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज करती है तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार को मृतक दीपक के परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और नौकरी से हटाए गए सभी संविदा कर्मियों को पुनः सेवा में बहाल करे.

‘संविदा कर्मियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा’

सुनील शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी संविदा कर्मचारियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी. वहीं, संविदा कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है. दीपक की मौत के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युग का अंत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image