Monday, October 19, 2026
HomeLatest Newsपंचायत चुनाव में विकास कार्य से पहले सेहत पर फोकस, सरपंच प्रत्याशी...

पंचायत चुनाव में विकास कार्य से पहले सेहत पर फोकस, सरपंच प्रत्याशी का अनूठा वादा

सिरोही जिले की एक प्रत्याशी के समर्थन में ​की गई अनूठी घोषणा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

सिरोही। प्रदेश में पंचायत चुनाव का रंग जमने लगा है, इसके साथ प्रत्याशियों के वादे और घोषणाएं भी सामने आ रही हैं। इन सबसे अलग सिरोही जिले की एक प्रत्याशी के समर्थन में ​की गई अनूठी घोषणा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामला गांव के दो कदम आगे यानि सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा है। बता दें कि जिले की सिंदरथ पंचायत में सरपंच प्रत्याशी रंभा देवासी चुनाव ​जीती तो गांव के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

दरअसल, यह घोषणा उदयपुर के प्राइवेट अस्पताल शान्तिराज हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सपन अशोक जैन ने सिंदरथ में गरबा मंडल के कार्यक्रम में यह घोषणा की।

इस अहम घोषणा ने पूरी पंचायत चुनाव का ही रूख बदल दिया। बताया जा रहा है कि जहां सामान्यत: चुनाव के दौरान सड़क, पानी, बिजली और अन्य विकास कार्यों को लेकर वादे और घोषणाएं की जाती रही हैं। वहां इस घोषणा ने आमजन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। चुनाव जीतने के बाद पूरे गांव का मुफ्त इलाज करवाये जाने की घोषणा रातों रात चर्चा का विषय बन गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image