Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSingham Again Release Date: Singham Again की अजय देवगन ने बताई रिलीज...

Singham Again Release Date: Singham Again की अजय देवगन ने बताई रिलीज डेट,इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई, अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी. देवगन ने एक दिन पहले ही पुष्टि की थी कि फिल्मकार रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित ‘सिंघम’ की कड़ी की तीसरी फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नहीं आएगी.देवगन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ यह जानकारी दी.

सिंघम’ सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म

‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन की ‘सिंघम’ सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म है,जिसकी शुरुआत 2011 में ‘सिंघम’ से हुई थी और उसके बाद 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई थी.यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस बल पर आधारित फिल्मों में पांचवीं हैं.इनमें रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ (2018) और अक्षय कुमार अभिनीत ‘सूर्यवंशी’ (2021) भी शामिल हैं.

सिंघम अगेन में दिखेंगे ये कलाकार

‘सिंघम अगेन’ के कलाकारों में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी के साथ-साथ अर्जुन कपूर भी शामिल हैं.अर्जुन कपूर नकारात्मक किरदार में दिखाई देंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image