Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSikandar: सलमान खान की मूवी 'सिंकदर' में बाहुबली स्टार सत्यराज और प्रतीक...

Sikandar: सलमान खान की मूवी ‘सिंकदर’ में बाहुबली स्टार सत्यराज और प्रतीक बब्बर की हुई एंट्री

नई दिल्ली, हिंदी सिनेमा के अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिंकदर’ में अभिनेता सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे.फिल्म मेकर्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी.ए आर मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित ‘सिंकदर’ फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है.’सिकंदर’ फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी.यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सत्यराज और प्रतीक के फिल्म से जुड़ने के बारे में जानकारी साझा की.उन्होंने पोस्ट में कहा, ”हम आपका स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं, सत्यराज सर! आपको टीम ‘सिकंदर’ में शामिल कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं.एक बार फिर हमारे अपने प्रतीक बब्बर के साथ मिलकर काम करने में खुशी हो रही है!”

‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार अदा कर चुके सत्यराज हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘मुंज्या’ में नजर आए थे, वहीं प्रतीक की आखिरी फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular