Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsGoldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़...

Goldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या,अमेरिका में गोली मारने का दावा,इन गैंगस्टर्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पंजाबी सिंगर सिंद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत की खबर सामने आई है.एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने इस बात का दावा किया है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार यानि 30 अप्रैल शाम 5.25 बजे गोल्डी बराड़ को गोली मार दी गई.

कैसे की गई हत्या ?

जानकारी के अनुसार गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर खड़ा था.इसी दौरान वहां कुछ बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए.एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 लोगों को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जिसमें से एक की मौत हो चुकी है.

इन गैंगस्टर्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि बराड़ के विरोधी गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाने का दावा किया है.वहीं इस पूरे मामले पर लॉरेंस या किसी अन्य गैंगस्टर की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image