Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSiddhu Moosewala Mother :सिद्धू मूसेवाला की मां हैं प्रेग्नेंट,घर में 30 साल...

Siddhu Moosewala Mother :सिद्धू मूसेवाला की मां हैं प्रेग्नेंट,घर में 30 साल बाद फिर इस महीने गूंजेगी किलकारी

सिद्धू मूसेवाला का परिवार जल्द ही एक नये मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार है.मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और वो IVF तकनीक के जरिए मार्च में बच्चे को जन्म देंगी.इस बात की पुष्टि खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है.सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की इकलौती संतान थे और 2022 में उनकी हत्या के बाद दोनों अकेले रह गए थे.ऐसे में उनके माता पिता ने IVF तकनीक अपनाकर दोबारा माता पिता बनने का फैसला किया.

यहां आपको बता दें कि 29 मई 2022. को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी.उनकी हत्या के बाद से परिवार पूरी तरह टूट सा गया था.तब उनके पिता ने ऐलान किया थी कि वह अपने बेटे के बचे हुए गानों को आने वाले सालों में रिलीज करेंगे,सिद्धू मूसेवाला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुए गाने भी हिट रहे. उनके ‘सो हाई’, ‘डॉलर’, ‘द लास्ट राइड’ जैसे गाने काफी फेमस हैं.बेटे के जाने के बाद माता पिता बिल्कुल अकेले रह गए थे.तब उन्होंने IVF का सहारा लिया और बेबी कन्सीव करने का निर्णय लिया,जिसका उन्हे पॉजिटिव परिणाम मिला,अब बताया जा रहा हैं मार्च में परिवार में नन्हा मेहमान आने वाला है.हालांकि सिद्धू मूसेवाला के माता पिता ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image