Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsSI Paper Leak 2021 : पेपर लीक से पास हुए ट्रेनी SI...

SI Paper Leak 2021 : पेपर लीक से पास हुए ट्रेनी SI की वकीलों ने की धुनाई,कोर्ट में पेश करने लेकर लाई थी SOG, देखें Video

जयपुर, उप निरीक्षक पेपर लीक मामले गिरफ्तार किए गए 14 ट्रेनी SI को SOG ने आज कोर्ट में पेश किया.इस दौरान वकीलों ने आरोपियों की धुनाई कर दी.कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर SOG को सौंप दिया है.

गौरतलब है कि SOG ने राजस्थान पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु SI डालूराम को 2 फरवरी को गिरफ्तार किया था.जांच में सामने आया कि डालूराम ने अपनी जगह सांचोर के हरचंद को परीक्षा में बैठाया था.उसे भी गिरफ्तार कर लिया.उससे पूछताछ में यह भी पता चला कि करीब 24 से भी ज्यादा फर्जी तरीके से बने थानेदार ट्रेनिंग ले रहे हैं. फिर पिछले दिनों SOG ने पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई को पकड़ा था.इन सभी से पूछताछ के आधार पर SOG ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था.

ट्रेनी SI की कैसे हुई थी गिरफ्तारी

एसओजी में एडीजी वी.के.सिंह ने जानकारी देते बताया कि FIR दर्ज होने के बाद हमने पुलिस अकादमी में गैर हाजिर SI की जब लिस्ट निकाली तो पता चला की कुछ लोग गायब हैं. हमने टॉपर नरेश कुमार को बाड़मेर से और महिला ट्रेनी चंचल बिश्नोई को किशनगढ़ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से और एक अन्य को सांचौर से पकड़ा.एक टीम को पुलिस अकादमी भेजा गया.जिसने ट्रेनिंग ले रहे 12 SI को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की.ये सभी राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image