Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAxiom-4 Mission Launch Date: एक्सिओम मिशन की लॉन्चिंग की नई तारीख का...

Axiom-4 Mission Launch Date: एक्सिओम मिशन की लॉन्चिंग की नई तारीख का ऐलान, अब इस दिन अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला

Axiom-4 मिशन की नई लॉन्चिंग तारीख घोषित कर दी गई है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्रियों को लेकर यह मिशन अब 19 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से प्रक्षेपित किया जाएगा।

Axiom-4 Mission Launch Date: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाने के लिए एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन को अब 19 जून को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसरो ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मिशन का 11 जून को होना था प्रक्षेपण

एक्सिओम अंतरिक्ष मिशन को 11 जून को फ्लोरिडा में स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन पहले स्पेसएक्स के Falcon-9 रॉकेट में ईंधन के रिसाव के कारण और फिर ISS के रूसी खंड में रिसाव के कारण इसे टालना पड़ा.

इसरो ने बताई एक्सिओम मिशन की लॉन्चिंग डेट

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘इसरो, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच हुई समन्वय बैठक के दौरान यह पुष्टि की गई कि फाल्कन 9 प्रक्षेपण यान में हुए तरल ऑक्सीजन के रिसाव का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया गया है. इसके अलावा, एक्सिओम स्पेस ने सूचित किया है कि वह अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल में दाब से संबंधित विसंगति का आकलन करने के लिए नासा के साथ मिलकर काम कर रही है. इसरो ने कहा, ‘एक्सिओम स्पेस अब 19 जून, 2025 को एक्स-04 मिशन के प्रक्षेपण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है.’

अब तक इतनी बार टला मिशन

बता दें कि अंतरिक्ष यात्रियों को मूलतः 29 मई को अंतरिक्ष में भेजा जाना था, लेकिन प्रक्षेपण रॉकेट और अंतरिक्ष कैप्सूल प्रदान करने वाले स्पेसएक्स ने फॉल्कन-9 रॉकेट में तरल ऑक्सीजन के रिसाव का पता चलने के बाद पहले इसे 8 जून, फिर 10 जून और इसके बाद 11 जून तक के लिए टाल दिया था.

14 दिन का होगा मिशन

नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान की निदेशक पैगी व्हिटसन वाणिज्यिक मिशन की कमान संभालेंगी, जबकि इसरो के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम करेंगे. 2 अंतरिक्ष यात्री पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर केपू हैं. 14 दिवसीय मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष यान की वापसी को साकार करेगा.

इसे भी पढ़ें: Nexa Evergreen case: राजस्थान में 25 जगहों पर ईडी की कार्रवाई, 2700 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular