Friday, October 30, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Accident News: शिमला में बड़ा सड़क हादसा,हिमाचल प्रदेश परिवहन की बस...

Himachal Accident News: शिमला में बड़ा सड़क हादसा,हिमाचल प्रदेश परिवहन की बस पलटी,4 लोगों की मौत,3 घायल

शिमला, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कुद्दु-गिलतारी मार्ग पर शुक्रवार को तड़के एक बस के पलट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 6 बजकर करीब 45 मिनट पर उस दौरान हुई जब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था.बस कुद्दु से गिलतारी की ओर जा रही थी.उसने बताया कि बस में 7 लोग सवार थे.

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दुर्घटना में बस सवार बिरमा देवी और धन शाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक करम दास और परिचालक राकेश कुमार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

HRTC के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा,’दुर्घटना की प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं.हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख जताया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image