Friday, May 22, 2026
HomeIndiaशेखावत ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप…

शेखावत ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप…

जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

शेखावत ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भीलवाड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कांग्रेस सरकार ने लोगों से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए, खासकर महिला सुरक्षा, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी से जुड़े वादे पूरे नहीं किए गए।


उन्होंने दावा किया कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा लोगों में जागरूकता पैदा करेगी और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन करेगी। सतीश पूनिया ने राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की भी मांग की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular