Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Closing : शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, Sensex 63 अंक...

Share Market Closing : शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, Sensex 63 अंक चढ़कर पहली बार 80 हजार के पार बंद,निफ्टी भी न्यू हाई पर

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर नए शिखर 80,000 अंक के ऊपर बंद हुआ.एनएसई निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा.वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मुख्य रूप से बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों मसलन आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस में लिवाली से बाजार में तेजी आई.

Sensex पहली बार 80,000 अंक के पार बंद

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 62.87 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,049.67 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान एक समय यह 405.84 अंक की तेजी के साथ 80,392.64 अंक तक चला गया था.

Nifty न्यू हाई पर हुआ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 24,302.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 114.5 अंक चढ़कर 24,401 अंक तक पहुंचा था.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक शामिल हैं.

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था.अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,483.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के दौरान पहली बार 80,000 अंक के पार गया था.बाद में यह 545.35 अंक की तेजी के साथ 79,986.80 अंक पर बंद हुआ.वहीं निफ्टी 162.65 अंक की बढ़त के साथ 24,286.50 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 183.4 अंक की तेजी के साथ 24,307.25 अंक तक चला गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image