Tuesday, April 14, 2026
HomeBiharSamrat Choudhary होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल होगा नई सरकार का...

Samrat Choudhary होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

Samrat Choudhary Bihar New CM: सम्राट चौधरी को Bihar का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। सम्राट चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह पद जनता की सेवा का अवसर है.

Samrat Choudhary Bihar New CM: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव विजय सिन्हा ने रखा, जिसका समर्थन दिलीप जायसवाल ने किया. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

सम्राट चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा.

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बधाई का सिलसिला

इस फैसले के बाद राजनीतिक सहयोगियों की ओर से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा- नयी जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं.

नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया.

‘सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया’

नीतीश ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार NDA सरकार बनी थी.तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा’, बिहार CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular