Monday, May 25, 2026
Homechunavi halchalतमिलनाडु में BJP का बड़ा धमाका! महिलाओं को ₹2000 और 3 फ्री...

तमिलनाडु में BJP का बड़ा धमाका! महिलाओं को ₹2000 और 3 फ्री सिलेंडर और ब्याज मुक्त लोन का वादा

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। मंगलवार को चेन्नई स्थित बीजेपी मुख्यालय ‘कमलायम’ में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस चुनावी पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, के. अन्नामलाई और तमिलिसाई सौंदरराजन सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने इस घोषणापत्र के जरिए महिलाओं, सुरक्षा और सुशासन पर बड़ा दांव खेला है।

महिलाओं के लिए ‘पिटारा’ और सुरक्षा की गारंटी

-हर घर की महिला मुखिया को ₹2000 की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही, प्रत्येक परिवार को ₹10,000 का एकमुश्त अनुदान भी मिलेगा।
-हर साल 3 LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, जिनका वितरण पोंगल, तमिल नव वर्ष और दिवाली के अवसर पर होगा।
-महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए ‘जीरो FIR’सिस्टम लागू होगा। साथ ही, फास्ट-ट्रैक अदालतों के जरिए त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
-घोषणापत्र में योग्य महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी।
-100% निगरानी: सार्वजनिक बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो सके।
-टैक्स में बढ़ोतरी तथा बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए हर घर को एक बार में 10,000 रुपये देने का वादा किया।
-घोषणापत्र में योग्य महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी।
-जल्लीकट्टू बैलों को पालने वालों को हर महीने 2,000 रुपये की सहायता और अगर किसी प्रतिभागी की मौत हो जाती है, तो 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
-पार्टी ने पहली बार घर खरीदने वाली महिलाओं के लिए 3% स्टाम्प ड्यूटी में छूट।
-10,000 रुपये की एकमुश्त घरेलू सहायता योजना और घरेलू सामान के लिए 8,000 रुपये के कूपन सहित लगातार सहायता उपायों की भी घोषणा की।

‘तमिल नव वर्ष’ का शुभ अवसर

घोषणापत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने तमिल नव वर्ष (पुथंडु) के शुभ अवसर पर इस संकल्प पत्र को जारी करने का फैसला लिया है, जो तमिलनाडु के विकास और नई शुरुआत का प्रतीक है।

DMK सरकार पर बरसे जेपी नड्डा

  1. बिगड़ती कानून-व्यवस्था: तमिलनाडु में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में 51% की वृद्धि हुई है।
  2. परिवारवाद और घोटाला: ‘कैश फॉर जॉब’ और टेंडर अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि DMK सरकार केवल अपने परिवार के हितों के लिए काम कर रही है।
  3. भ्रष्टाचार का आरोप: नड्डा ने कई मंत्रियों के नाम लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने तमिलनाडु की साख को नुकसान पहुंचाया है।

तमिलनाडु की त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय जंग में बीजेपी ने महिलाओं को सीधे तौर पर साधने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि द्रविड़ राजनीति के गढ़ में बीजेपी का यह ‘विकास और सुरक्षा’ का फॉर्मूला जनता को कितना रास आता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular