Tuesday, April 14, 2026
HomeBihar'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा', बिहार CM पद से इस्तीफे...

‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा’, बिहार CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान

Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए लंबे समय तक काम किया. नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नीतीश ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सभी वर्गों के लिए किए गए कामों का भी जिक्र किया।

Nitish Kumar Resigns: बिहार सीएम के पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही नीतीश ने कहा कि नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा.आगे भी बहुत अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.

‘सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया’

नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार NDA सरकार बनी थी.तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.

‘बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा’

नीतीश ने लिखा-इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है. अगले 5 वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं. बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा’

जेडीयू नेता ने आगे कहा-हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं.

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनाव के बाद लग सकता महंगाई का तगड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल इतने रुपए तक हो सकता महंगा !


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular