Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsIPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, ग्रोइन की चोट...

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, ग्रोइन की चोट के कारण बाहर हुआ यह स्टार हरफनमौला

सैम करन ग्रोइन चोट के कारण आईपीएल के अगले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी अब उनके विकल्प की तलाश में है। करन को टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था, जबकि संजू सैमसन चेन्नई के लिए खेलेंगे।

IPL 2026 : जयपुर। इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला सैम कुरेन (Sam Curran) ग्रोइन की चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र नहीं खेल सकेंगे जबकि टीम विकल्प पर विचार कर रही है। भारत से टी20 विश्व कप सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे कुरेन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से खरीदा था। उनके बदले में संजू सैमसन (Sanju Samson) अब चेन्नई टीम के लिये खेलेंगे।

पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिये खेल चुके 27 वर्ष के कुरेन को आईपीएल 2023 सत्र के पहले 18.5 करोड़ रूपये में खरीदा गया था लेकिन चोट के कारण वह बाहर ही रहे। चेन्नई के लिये 2020 और 2021 में खेल चुके कुरेन पिछले सत्र से पहले 2 . 4 करोड़ में टीम से जुड़े थे। उन्होंने पिछले सत्र में 114 रन बनाये और एक विकेट लिया।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने रविंद्र जडेजा या कुरेन को कप्तान नहीं बनाये जाने पर हैरानी जताई थी। रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular