Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsKarnataka News : चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में पशु...

Karnataka News : चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में पशु चिकित्सक की मौत, जांच के आदेश

शिवमोगा के तवरेकोपा लायन एंड टाइगर सफारी में दरियाई घोड़े के हमले में 26 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ. समीक्षा रेड्डी की मौत हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे और जांच के आदेश दिए। साथ ही सभी चिड़ियाघरों में सुरक्षा नियमों और SOP के सख्ती से पालन के निर्देश जारी किए गए हैं।

Karnataka News : बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोगा स्थित तवरेकोपा लायन एवं टाइगर सफारी सह चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पशु चिकित्सक डॉ. समीक्षा रेड्डी (26) की हाल में संविदा पर नियुक्ति की गई थी। वह बृहस्पतिवार रात एक जंगली जानवर के उपचार के लिए बाड़े में गईं थीं तभी करीब साढ़े 11 बजे उन पर दरियाई घोड़े ने हमला कर दिया।

बयान में कहा गया कि उन्हें तुरंत शिवमोगा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रेड्डी ने दम तोड़ दिया। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन मंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘हर जीवन अनमोल है। ईश्वर परिवार को शक्ति दें।’’

मंत्री ने नियमानुसार चिकित्सक के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के सभी चिड़ियाघरों में पशु चिकित्सकों को जंगली जानवरों का उपचार करते समय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। खंड्रे ने वरिष्ठ पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों की टीम को घटना की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular