Saturday, October 24, 2026
HomeLatest Newsभाजपा नेता ने वोट चोरी को लेकर दिये आंकड़ें, कहा — वोट...

भाजपा नेता ने वोट चोरी को लेकर दिये आंकड़ें, कहा — वोट चोरी कांग्रेस का मनगढ़ंत किस्सा

देश भर में चल रहे एसआईआर और वोट चोरी को लेकर आंदोलन के बीच भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस को वोट चोरी और निर्वाचन आयोग के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

जयपुर। देश भर में चल रहे एसआईआर और वोट चोरी को लेकर आंदोलन के बीच भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस को वोट चोरी और निर्वाचन आयोग के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर वोट चोरी का झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

रामलाल शर्मा ने सोशल मी​डिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर ये सारी बातें कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के बीच सच्चाई यह है कि चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 3,077 मतदाताओं के नाम हटाने के कारण संबंधित दस्तावेजों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोहरी प्रविष्टि, दूसरे स्थान पर बसने, मृत्यु एवं विवाह के बाद नाम दूसरी जगह दर्ज होने जैसे कारणों से नाम हटाए गए।

वहीं रामलाल शर्मा ने यह भी बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में भाजपा और कांग्रेस के BLO की भूमिका रही है। ऐसे में बिना तथ्यों को समझे कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। इस दौरान भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने इस पूरे मामले पर आमजन से अफवाह से बचने, तथ्यों को जानकर, सत्य के आधार पर अपनी राय बनाने का आग्रह भी किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image