Saturday, October 24, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में किसान कल्याण योजनाओं का विस्तार, 34 माह के कामकाज पर...

राजस्थान में किसान कल्याण योजनाओं का विस्तार, 34 माह के कामकाज पर मदन राठौड़ ने गिनाईं उपलब्धियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के 34 माह में कृषि क्षेत्र की कई योजनाओं में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के मुकाबले अधिक काम हुआ है।

नहरी सिंचाई और तारबंदी पर जोर
मदन राठौड़ के अनुसार, भाजपा सरकार के 34 माह में नहरी तंत्र से 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं विकसित की गईं, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल में यह आंकड़ा 52,182 हेक्टेयर था। पाइपलाइन अनुदान से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 98,753 किसानों को लाभ मिला। उन्होंने बताया कि तारबंदी योजना के तहत 445 लाख मीटर तारबंदी और 511 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। वहीं, फार्म पॉण्ड निर्माण के तहत 35,893 पॉण्ड बनाए गए और 369 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।

सूक्ष्म सिंचाई और सोलर पंप को बढ़ावा
राठौड़ के मुताबिक, ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर प्रणालियों से 3.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिला और 1,304 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। फव्वारा सिंचाई संयंत्रों के लिए 393 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया, जबकि 67,408 सोलर पंप सेट स्थापित किए गए। संरक्षित खेती के तहत 10.91 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में शेडनेट हाउस बनाए गए, जिन पर 45 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।

कृषि उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का फोकस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं, जल संरक्षण के संसाधन और आधुनिक कृषि तकनीकें उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image