Saturday, October 24, 2026
HomeLatest Newsयुवा कांग्रेस करेगी मदन राठौड़ का मुंह काला, गलत बयानबाजी को लेकर...

युवा कांग्रेस करेगी मदन राठौड़ का मुंह काला, गलत बयानबाजी को लेकर नाराज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान को लेकर दिये बयान का भूत एक बार फिर उठ खड़ा हो गया है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान को लेकर दिये बयान का भूत एक बार फिर उठ खड़ा हो गया है। इस बार युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने राठौड़ से इस मामले पर माफी मांगने की बात की, ऐसा नहीं करने पर मुंह पर कालिख पोतने की धमकी भी दी। अभिषेक चौधरी ने कहा कि मदन राठौड़ जहां-जहां जाएंगे, वहां-वहां उनका मुंह काला किया जाएगा। राजस्थान प्रदेश के न​वनिर्वाचित युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा।

अभिषेक चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जो पाकिस्तान-प्रेम दिखाया है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। चौधरी ने कहा कि पहले भी हमने उनका मुंह काला करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मदन राठौड़ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए। हम उन्हें एक बार फिर चेतावनी देते हैं, यह राजनीति का कोई ऐसा विषय नहीं है कि हमने कोई बात कही और वह चार-पांच दिन बाद पुरानी हो गई। यह देश की अस्मिता से जुड़ा सवाल है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और मदन राठौड़ को सार्वजनिक तौर पर देश और प्रदेश से माफी मांगनी पड़ेगी।

वहीं अभिषेक चौधरी ने यह भी कहा कि मदन राठौड़ जब तक अपने शब्दों के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम मजबूती से उनका विरोध करते रहेंगे। अभिषेक चौधरी ने चेतावनी के लहजे में कहा कि हम मदन राठौड़ को छोड़ने वाले नहीं हैं, जहां-जहां भी मदन राठौड़ जाएंगे, वहां-वहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उनका मुंह काला करेंगे और उन्हें उनकी गलती की सजा दी जाएगी।

अभिषेक चौधरी ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान से करीब 5000 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जायेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब जयपुर आएंगे और रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image