Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentLawrence Bishnoi गैंग का शूटर सुक्खा चढ़ा पुलिस के हत्थे, सलमान खान...

Lawrence Bishnoi गैंग का शूटर सुक्खा चढ़ा पुलिस के हत्थे, सलमान खान की हत्या की साजिश में था वांछित

मुंबई, नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया. और उसे मुंबई लाया जा रहा है.जहां गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे

बता दें कि लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया.वह होटल में छिपा हुआ था. उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए था.

सलमान को निशाना बनाने की साजिश में था वांछित

पुलिस ने इस साल जून में दावा किया था कि उसने सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सलमान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस जाते समय निशाना बनाए जाने का दावा किया था. अप्रैल 2024 में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी के बाद यह घटनाक्रम हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image