Thursday, November 12, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवाई, Sensex 210 अंक...

Stock Market Today: शेयर मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवाई, Sensex 210 अंक फिसला, Nifty 24,848 के स्तर पर, इन शेयर में गिरावट

मुंबई, शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन जल्द ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण उन्होंने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.04 अंक चढ़कर 81,781.40 अंक पर और एनएसई निफ्टी 58.2 अंक की बढ़त के साथ 25,029.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करने लगे.
सेंसेक्स 210.87 अंक की गिरावट के साथ 81,265.97 पर और निफ्टी 116.15 अंक फिसलकर 24,848.25 अंक पर आ गया।

इन कंपनियों के शेयर में रहा फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,435.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image