Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan New Film: ईद पर अभिनेता सलमान खान ने फैंस को...

Salman Khan New Film: ईद पर अभिनेता सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज,अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ का किया ऐलान,जानें इसकी रिलीज डेट

मुंबई, अभिनेता सलमान खान ने ईद पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.उन्होंने अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है. उनकी नई फिल्म का नाम ‘सिकंदर’ है और यह 2025 में ईद पर रिलीज होगी. इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे.वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे.

सलमान खान ने गुरुवार को यह घोषणा की.ए आर मुरुगदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका निभाएंगे.इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ द्वारा किया जाएगा.

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को ईद के त्योहार के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे सिनेमाघरों में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ-साथ अजय देवगन की ‘मैदान’ देखने के लिए कहा.उन्होंने लिखा ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद ‘सिकंदर’ से आ कर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image