Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsSaharanpur में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हादसा, अचानक...

Saharanpur में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हादसा, अचानक विस्फोट होने से सेना के 4 जवान घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बडकला फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हुए अचानक विस्फोट में सेना के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से बेहट पीएचसी लाया गया, जहां से 2 जवानों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना शनिवार शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र की है।

Saharanpur Army Firing Range Accident: यूपी के सहारनपुर जिले में एक फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान अचानक विस्फोट होने से सेना के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवानों को एम्बुलेंस की मदद से बेहट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से 2 जवानों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है.

सेना के 4 जवान घायल

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि घटना शनिवार शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आरक्षित बडकला फायरिंग रेंज में उस वक्त की है जब अभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में सेना के 4 जवान घायल हो गए. सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर व बेहट पुलिस मौके पर पहुंची.

घायल जवानों का अस्पताल में चल रहा इलाज

एसपी सागर जैन ने बताया कि घायल जवानों की पहचान सुरेश (45), पवित्र (35), दीपक (27) और प्रवीण (30) के रूप में हुई है. इनमें दीपक और सुरेश का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है. सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि चारों जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है. मामले की जांच कराई जा रही है ताकि हादसे की घटना की सही जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें: ‘भारत के लिए 2025 गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा, Mann ki Baat में PM Modi बोले, ‘ऑपरेशन सिंदूर से लेकर खेल की दुनिया तक हर जगह दिखा देश का प्रभाव’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image