Friday, May 22, 2026
HomeRajasthanस्कूल के एक्जाम में पूछा भारत-पाक के बीच की सरहद का...

स्कूल के एक्जाम में पूछा भारत-पाक के बीच की सरहद का नाम, बच्चे ने लिखा- ‘सीमा हैदर’, लंबाई बताई  5 फीट 6 इंच

अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला काफी सुर्खियों में रहा। अब सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह कोई लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक आंसर शीट है। सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान के धौलपुर जिले के एक सरकारी स्कूल की एग्जाम पेपर की कॉपी वायरल है। जिसमें एक सवाल के जवाब में सीमा हैदर का नाम आया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बागथर का है। यहां की एक आंसर शीट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच की कौनसी सीमा है और उसकी लंबाई कितनी है?

उत्तर पुस्तिका में भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा और उसकी लंबाई के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ‘सीमा हैदर और लंबाई 5 फीट 6 इंच’ बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका के बाद स्कूल को लेकर यूजर्स काफी चुटकी ले रहे हैं।

वायरल खबर की सच्चाई 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका को लेकर जागो इंडिया जागो की टीम ने मामले की पड़ताल की। इस कॉपी पर अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के साथ विद्यार्थी का नाम अजय कुमार लिखा हुआ हैं।

स्कूल के रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया कि ऐसी कोई कॉपी वायरल उत्तर पुस्तिका विद्यालय की उत्तर पुस्तिका से मेल नहीं खाती हैं। जिस विद्यार्थी के नाम से उत्तर पुस्तिका जारी की गई हैं, उस विद्यार्थी की राइटिंग भी वायरल उत्तर पुस्तिका से मेल नहीं खा रहा हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular