Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसुबह मौत की खबर शाम को संस्पेंस, 32 साल की उम्र में पूनम...

सुबह मौत की खबर शाम को संस्पेंस, 32 साल की उम्र में पूनम पांडे के निधन की आधिकारिक घोषणा नहीं, सर्वाइकल कैंसर बताई मौत की वजह, ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी फेक निकली, कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं, उठे कई तरह के सवाल

मुंबई। बॉलीवुड से शुक्रवार को एक शॉक कर देने वाली खबर सामने आई, जो शाम और रात ढलने तक कॉन्ट्रोवर्सी में बदल गई। सुबह यह खबर सामने आई कि 32 साल की उम्र में पूनम पांडे का निधन हो गया। हालांकि रात तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। सर्वाइकल कैंसर को मौत का कारण बताकर ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जानकारी दी गई। लेकिन मीडिया ने इसकी पड़ताल की तो वह आईडी और नम्बर दाेनों फेक निकले। ऐसे में ये सवाल उठने लगे की कहीं पब्लिसिटी स्टंट के लिए तो एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि जिस तरह से पूनम विवादों और चर्चाओं में बनी रहती हैं, उनके लिए ये नया नहीं है। इससे पहले पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया था। पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा करता हुए बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद पूनम ने दम तोड़ दिया।

पूनम पांडे से जुड़ी ये पोस्ट उन्हीं के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हुई है। ये पोस्ट देख लोग भी सकते में हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा दिखाई दिया कि “आज सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल और दुखद रही। हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया था, वह उनसे बहुत ही प्यार से मिला। इस दुख की घड़ी में हम निजता की मांग करते हैं।”

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये पोस्ट देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का मानना है कि पोस्ट फेक है तो वहीं कुछ का कहना है कि उनका एकाउंट ही हैक हो गया है।

पूनम पांडे की टीम का भी मामले पर बयान आया है। उनका कहना है कि जिंदगी के आखिरी पलों में वह कानपुर में मौजूद अपने घर में थीं और वहीं उन्होंने आखिरी सांसें लीं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी अभी भी सामने आनी बाकी है।

आपको बता दें कि पूनम पांडे ने कई फिल्मों में हाथ आजमाया है, जिसमें ‘नशा’ से लेकर ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ तक का नाम शामिल है। 2011 में पूनम किंगफ़िशर कैलेंडर गर्ल बनी थीं और फिर साल 2013 में इन्होंने ‘नशा’ नामक पिक्चर से बॉलीवुड में कदम रखा।

पूनम पहली दफ़ा सुर्ख़ियों में तब आईं जब इन्होंने ऐलान किया कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम 2011 का विश्व कप जीतती है तो ये निवस्त्र हो जायेंगी। क्रिकेट विश्व कप के तुरंत बाद, पूनम ने न्यूड तस्वीरें डालकर बताया कि ये पिक्चर्स इंडियन क्रिकेट टीम को प्रेरित करेंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular