Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRussia ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, 500 ड्रोन, 50 से ज्यादा...

Russia ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, 500 ड्रोन, 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल से किया हवाई हमला, 5 लोगों की मौत, 2 जिलों में विद्युत सप्लाई बाधित

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें लगभग 500 ड्रोन और 50 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत और कई घायल हुए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि 9 क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

Russia Ukraine War: रूस द्वारा शनिवार को रात भर यूक्रेन पर ड्रोन, मिसाइल और बम दागे जाने से कम से कम 5 नागरिकों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह एक बड़ा हमला था जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि मॉस्को ने यूक्रेन के 9 क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे.

क्षेत्रीय अधिकारियों और यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, ल्वीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले में 4 लोगों की मौत हो गई. आपातकालीन सेवा ने बताया कि कम से कम चार अन्य लोग घायल हुए हैं.

2 जिलों में बिजली गुल, सार्वजनिक परिवहन रहा बाधित

ल्वीव के महापौर एंड्री सदोवी ने बताया कि हमले के कारण रविवार तड़के 2 जिलों में बिजली गुल हो गई और सार्वजनिक परिवहन कुछ घंटों के लिए बाधित रहा. उन्होंने कहा कि हमले के कारण ल्वीव के बाहरी इलाके में एक व्यावसायिक परिसर में आग भी लग गई.

जपोरिज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि इस दक्षिणी शहर में रात के समय हुए हवाई हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 वर्षीय लड़की सहित 9 अन्य लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: No Hand Shake : एशिया कप के बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी ‘नो हैंड शेक’, हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image