Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRussia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 430 ड्रोन,...

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 430 ड्रोन, 18 मिसाइलों से किया हमला, 4 लोगों की मौत, 27 घायल, कई आवासीय इमारतों को नुकसान

Russia Ukraine War: रूस ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें कीव सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों से हुए हमले में 4 लोगों की मौत और कम से कम 27 लोग घायल हुए। कीव के कई जिलों में इमारतों में आग लग गई और भारी नुकसान हुआ।

Russia Ukraine War: रूस ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर बड़ा हमला किया. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और राजधानी कीव के कई जिलों में इमारतों में आग लग गई व मलबा बिखर गया. कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि आपात दल ने कई हमलों का जवाब दिया और इस दौरान कम से कम 27 लोग घायल हो गए.

430 ड्रोन और 18 मिसाइलों से किया हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि देश भर में हुए इस हमले में कम से कम 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि देश के अन्य क्षेत्रों में हुए इस हमले का निशाना कीव था. जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह सुनियोजित हमला लोगों और नागरिकों को यथासंभव अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था. इस्कंदर मिसाइल के टुकड़ों से अजरबैजान दूतावास क्षतिग्रस्त हो गया.

बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती

शहर में कई शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होने के बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है. उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है.

हमले में कई आवासीय इमारतों को नुकसान

दार्नित्स्की जिले में मलबा एक आवासीय इमारत के प्रांगण और एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में गिर गया. गिरते हुए मलबे की चपेट में आने से एक कार में आग लग गई. द्निप्रोव्स्की जिले में हमले के कारण 3 अपार्टमेंट, एक निजी घर और खुले क्षेत्र में आग लग गई. हमले से पोदिल्स्की जिले में 5 आवासीय और एक गैर-आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए. शेवचेंकोव्स्की जिले में जलता मलबा गिरने से एक खुले क्षेत्र और गैर-आवासीय भवन में आग लगी.

होलोसीव्स्की जिले में हमले की वजह से एक अस्पताल में आग लग गई और एक गैर-आवासीय भवन को नुकसान पहुंचा. देस्नियान्स्की और सोलोमियान्स्की जिलों में हमलों के बाद रिहायशी इमारतों में आग लग गई, वहीं सवियातोशिन्स्की जिले में एक निजी घर में आग लग गई.

क्षेत्रीय प्रमुख मायकोला कलाश्निक ने बताया कि कीव क्षेत्र में रूसी हमलों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और घरों को नुकसान पहुंचा, जिससे कम से कम एक नागरिक घायल हो गया. उन्होंने बताया कि बिला त्सेरकवा में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: Anta By Election Result 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने मारी बाजी, 15,612 वोटों से हासिल की जीत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image