Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी के 32 हजार से...

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी के 32 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता समेत जानें सभी जरूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) ने ग्रुप डी लेवल 1 के लिए 32 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी.

RRB Group D Recruitment 2025: आवेदन की लास्ट डेट

रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तय की गई है. जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं लास्ट डेट से पहले जरूर आवेदन कर दें.

RRB Group D Recruitment 2025: आयु सीमा

रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.

RRB Group D Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए. ग्रुप डी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए अब आईआईटी डिप्लोमा अनिवार्य नहीं होगा.

RRB Group D Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ OBC/EWS कैटेगरी के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/पीएच/EBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा.

RRB Group D Recruitment 2025 Notification

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image