Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRPSC EO RO Exam 2022 Cancel: RPSC ने EO और RO भर्ती...

RPSC EO RO Exam 2022 Cancel: RPSC ने EO और RO भर्ती परीक्षा की रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम, जल्द जारी होगी नई डेट

राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) ने राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 को रद्द कर दिया है. आयोग ने परीक्षा रद्द करने की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. कुल 111 पदों के लिए हुई परीक्षा में पेपर लीक और ब्लूटूथ से नकल के सबूत मिले थे. SOG की जांच में ये गड़बड़ी पकड़ी गई है और अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया गया था.

RPSC ने परीक्षा रद्द होने को लेकर दी ये जानकारी

RPSC ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह परीक्षा राजस्व अधिकारी ग्रेड- II और अधिशाषी अधिकारी वर्ग- IV के 111 पदों के लिए आयोजित की गई थी. 14 मई 2023 को हुई इस परीक्षा में लगभग 2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. शुरुआत में 311 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया था. लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान कुछ संदिग्ध नजर आया .जिसके बाद RPSC ने 2 अगस्त से 8 अगस्त तक दस्तावेजों की फिर से जांच की गई. एटीएस और SOG ने 28 अगस्त को आयोग को बताया कि परीक्षा आयोजन तिथि के दौरान परीक्षा की गोपनीयता के संबंध में गंभीर तथ्य सामने आए हैं. इसी मामले में FIR दर्ज की गई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया.

दोबारा होगी परीक्षा

RPSC ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एवं गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी उपरान्त राजस्व अधिकारी ग्रेड।। एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2022 (परीक्षा दिनांक 14.05.2023) निरस्त. समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की निकट भविष्य में पुनः होगी परीक्षा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image